{"_id":"60eed2bc8ebc3ef9ff10211a","slug":"mangla-aarti-darshan-will-open-for-devotees-in-dwarkadhish-temple-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर: राजाधिकार की मंगला आरती के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, ये रहेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर: राजाधिकार की मंगला आरती के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, ये रहेगा समय
Thu, 15 Jul 2021 12:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:33 AM IST
सार
बृहस्पतिवार से पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों के लिए मंगला आरती के दर्शन खुल जाएंगे। यह निर्णय मंदिर प्रबंध कमेटी ने लिया है।
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगभग तीन माह के बाद बृहस्पतिवार से पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों के लिए मंगला आरती के दर्शन खुल जाएंगे। यह निर्णय मंदिर प्रबंध कमेटी ने लिया है। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि रात 10 से प्रात: 6 बजे तक किए जाने पर अब भक्तों के लिए मंगला के दर्शन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
वर्तमान में मंदिर में प्रतिदिन प्रात:काल 6:30 पर मंगला के दर्शन खुलेंगे और 7 बजे मंगला के दर्शन बंद होंगे। प्रात: 8:20 बजे पर शृंगार और ग्वाल के दर्शन खुलेंगे, जो 8:45 पर बंद होंगे। इसी प्रकार राजभोग के दर्शन प्रात:काल 10:15 पर खुलेंगे और 11 बजे बंद होंगे। सायंकाल 4:40 पर भोग संध्या आरती के दर्शन खुलेंगे, सायंकाल 5 बजे बंद होंगे। शयन के दर्शन सायं काल 6 से 7 तक होंगे। उन्होंने बताया कि दर्शनों में भक्तों को मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। भक्त आराध्य के दर्शन करके एक गेट से प्रवेश लेंगे और दूसरे गेट से बाहर निकल जाएंगे।
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी में शनिवार-रविवार बंद था मंदिर
बता दें कि प्रदेश सरकार के हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का प्रभाव मंदिरों पर भी पड़ा था। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय का द्वारिकाधीश मंदिर भी शनिवार और रविवार को बंद रखा गया था। हालांकि अंदर सभी सेवाएं चलती रहीं। इस दौरान शनिवार और रविवार को मंदिर के अंदर संपूर्ण मंदिर को सैनिटाइज किया जाता था।
विज्ञापन
अब शनिवार और रविवार को भी खुल रहा मंदिर
जून के मध्य से मंदिर के कपाटों को आम भक्तों के लिए साप्ताहिक बंदी के दौरान खोला जा रहा है। भक्त मास्क के साथ प्रवेश करते हैं। वहीं सुरक्षाकर्मियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है।
मथुरा: द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन के समय में सोमवार से होगा परिवर्तन, जानिए नई व्यवस्था