फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mangala Aarti will be held in Banke Bihari temple on Janmashtami in Vrindavan

Vrindavan: जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में होगी मंगला आरती, वर्ष में सिर्फ एक बार निभाई जाती है ये परंपरा

Tue, 09 Aug 2022 08:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Aug 2022 08:52 PM IST
सार

जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज जन्माष्टमी पर भक्तों को दिव्य दर्शन देंगे। जन्माष्टमी पर रात 1.55 बजे बांकेबिहारी की मंगला आरती की जाएगी। ये परंपरा वर्ष में सिर्फ एक बार ही निभाई जाती है।  

विज्ञापन
Mangala Aarti will be held in Banke Bihari temple on Janmashtami in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज विशेष वस्त्रों को धारण करेंगे। सेवायत अपने आराध्य का अभिषेक करेंगे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि 12 बजे ठाकुर जी के श्रीविग्रह का दूध, दही, बूरा, शहद और घी से अभिषेक होगा। इसके बाद ठाकुर जी को विशेष श्रृंगार धारण कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


मंदिर के सेवायत मनीष गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती की परंपरा नहीं है। यहां ठाकुर जी बाल स्वरूप में हैं और रात को निधिवन में रास रचाने जाते हैं। इसलिए सुबह उन्हें उठाया नहीं जाता। ठाकुर जी की मंगला आरती साल में सिर्फ एक बार जन्माष्टमी के दिन होती है। इस दिन कान्हा ठाकुर जी बनकर रात में भक्तों को दर्शन देते हैं।

विज्ञापन

ठाकुर जी धारण करेंगे पीले वस्त्र

उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का बालरूप में शृंगार कराया जाता है। इस अवसर पर ठाकुरजी पीले वस्त्र धारण करते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर वर्ष में एक बार ही ठाकुर बांकेबिहारी रात्रि को जगमोहन में विशेष रजत निर्मित सिंहासन पर विराजित होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शनों का यह क्रम नंदोत्सव के समापन तक चलता है। वर्ष में एक बार ही ठाकुरजी की मंगला आरती की जाती है। जन्माष्टमी पर रात करीब 1.45 बजे दर्शन खुलेंगे। इसके बाद  1.55 बजे मंगला आरती के दर्शन होंगे और विशेष थालों में ठाकुरजी को भोग भी निवेदित किए जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed