{"_id":"5ff742fb8ebc3e2e6e5ef495","slug":"mandi-mainpuri-news-agr475296442","type":"story","status":"publish","title_hn":"18.66 लाख के बकाए पर पांच आढ़तियों के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18.66 लाख के बकाए पर पांच आढ़तियों के लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवीन उप मंडी स्थल में व्यापार करने वाले पांच आढ़तियों का लाइसेंस और दुकान आवंटन सभापति/उप जिलाधिकारी सदर ने निरस्त कर दिया। लंबे समय से बकाया धनराशि जमा न करने पर ये कार्रवाई की गई है। इससे पूर्व इनके लाइसेंस भी निलंबित किए जा चुके थे।
आढ़तियों पर बकाया चल रहे प्रीमियम व अन्य देयकों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते नवीन उप मंडी स्थल करहल में व्यापार करने वाले पांच आढ़तियों के लाइसेंस दो नवंबर को निलंबित कर दिए गए थे। इन पर कुल 18.66 लाख रुपये का बकाया था। इन्हें नोटिस जारी कर 15 दिन में बकाया भुगतान करने और जवाब उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए थे। समय बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है।
इसके बाद भी 14 दिसंबर को नोटिस जारी कर एक और मौका देने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसे लापरवाही मानते हुए मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली ने पांचों आढ़तियों के लाइसेंस और दुकान आवंटन निरस्त करने की संस्तुति की थी। संस्तुति पर उप जिलाधिकारी सदर ने पांचों आढ़तियों पर कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
इन फर्मों का लाइसेंस और दुकान आवंटन हुआ निरस्त
-03 लाख के बकाए पर मै. पवन एंड अंकुर
-1.92 लाख के बकाए पर मै. बीपी यादव
-9.05 लाख के बकाए पर मै. बरंग ट्रेडर्स
-1.92 लाख के बकाए पर मै. देवेंद्र सिंह यादव
-2.77 लाख के बकाए पर मै. कृष्णा आराध्या ट्रेडिंग कंपनी
बकाया भुगतान न करने पर करहल उप मंडी के पांच आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित किए थे। इसके बाद भी उन्होंने धनराशि का भुगतान नहीं किया। लापरवाही पर उनके लाइसेंस सभापति ने निरस्त कर दिए हैं।
नवीन कुमार कोहली, सचिव मंडी।