{"_id":"6227971679338f25997aeaa8","slug":"manappuram-gold-loan-company-robbery-case-2-39-kg-of-gold-recovered-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड लोन कंपनी लूट मामला: वारदात के मास्टरमाइंड से दो दिन में 2.39 किलो सोना हुआ बरामद, इस आरोपी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड लोन कंपनी लूट मामला: वारदात के मास्टरमाइंड से दो दिन में 2.39 किलो सोना हुआ बरामद, इस आरोपी की तलाश जारी
Tue, 08 Mar 2022 11:19 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:19 PM IST
सार
कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में लूट के मास्टरमाइंड नरेंद्र उर्फ लाला से पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लूटा गया 2.398 किलोग्राम बरामद कराया है। मंगलवार शाम को रिमांड का समय पूरा होने से पहले ही उसे जेल में दाखिल कर दिया। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि गैंग में शामिल अब एक महिला मीनू की तलाश जारी है।
विज्ञापन
भाजपा चुनावी कार्यालय पर धमकी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में लूट डालने के बाद मास्टरमाइंड नरेंद्र उर्फ लाला अपने घर गया था। उसने अपने हिस्से का आधा सोना घर के आंगन में फर्श तोड़कर दबा दिया था। इसके बाद अपने भाई व मां के साथ दिल्ली और बाद में पश्चिम बंगाल गया था। दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाला ने अपने घर से लूटा गया 2.398 किलोग्राम बरामद कराया है। मंगलवार शाम को रिमांड का समय पूरा होने से पहले ही उसे जेल में दाखिल कर दिया। अब एक आरोपी की गिरफ्तारी शेष है।
विज्ञापन
कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से 17 जुलाई को बदमाशों ने दिनदहाड़े 19 किलोग्राम सोना लूट लिया था। घटना के कुछ देर बाद ही दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो गए। गैंग में शामिल 16 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गैंग का सरगना फिरोजाबाद के हिमायूंपुर निवासी नरेंद्र उर्फ लाला, उसके भाई अरुण और मां राजकुमारी को पुलिस हाल ही में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश पर कमला नगर पुलिस ने उसे सोमवार को रिमांड पर लिया था। उससे कमला नगर थाने में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
सीओ हरी पर्वत एएसपी सत्यनारायण ने बताया कि लाला लूट के बाद फिरोजाबाद अपने घर गया था। उसके हिस्से में पांच किलो सोना था। यह सोना घर ले जाने के बाद उसने छिपाने की योजना बनाई। उसने आंगन में फर्श तोड़ दिया। इसमें ही आधा सोना गाढ़ दिया था। इसके बाद फर्श कर दिया। इसके बाद भाग गया था। इस पर पुलिस उसे घर लेकर पहुंची। उसने बताया कि सोना फर्श के नीचे है। फर्श तोड़कर करीब डेढ़ फीट गड्ढा खोदा गया। इस पर पालीथिन में सोने के गहने मिल गए। यह तकरीबन 2.398 किलोग्राम सोने के गहने थे। सोना बरामद करने के बाद लाला को मंगलवार को जेल में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
एक महिला अभी फरार
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि गैंग में शामिल सभी बदमाश जेल में पहुंच चुके हैं। अब एक महिला मीनू वांछित है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला का पति भी इसी मामले में जेल में बंद है। उसके पास भी सोना हो सकता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद चार्जशीट लगाई जाएगी।