{"_id":"5b40ba804f1c1bc0248b4f47","slug":"man-tried-to-rape-10-year-old-girl-in-temple-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में मासूम बच्ची से रेप की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दी ये सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में मासूम बच्ची से रेप की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दी ये सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sun, 08 Jul 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
पिटाई के बाद आरोपी का सिर मुंडवाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में एक मंदिर के पुजारी की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को मुक्त कराया। लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की। इसके बाद सिर मुंडवाने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मंदिर के कमरे में पुजारी और उसका परिवार रहता है। कुछ दिनों पूर्व एक मैरिज होम में टेंट का काम करने वाला युवक वहां आकर रहने लगा। शनिवार की शाम पुजारी की 10 वर्षीय बेटी को युवक ने कमरे में बुलाया।
आरोप है कि युवक ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। उसकी चीख सुनकर परिजन व वहां मौजूद लोगों ने कमरे में जाकर मासूम को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और उसका सिर मुंडवा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।