फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man took a horrifying step after hurt by death of his wife in Firozabad

फिरोजाबाद: पत्नी की मौत से आहत शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन से कटकर दे दी जान

Mon, 11 Apr 2022 05:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 05:25 PM IST
सार

पत्नी की मौत ने द्वारिकपुरी के रहने वाले शख्स को बुरी तरह तोड़ दिया। वह गुमसुम रहने लगा। इसके बाद शख्स ने ऐसा कदम उठाया, जिसका किसी को अंदाजा नहीं था। 

विज्ञापन
man took a horrifying step after hurt by death of his wife in Firozabad
आत्महत्या (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले में तीन माह पूर्व पत्नी की मौत के बाद से परेशान शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए।   

विज्ञापन


थाना उत्तर के मोहल्ला द्वारिकपुरी निवासी कैलाश चंद्र (55) रविवार रात आठ बजे घरवालों से दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर बाद भी वह घर वापस नहीं पहुंचे। कैलाश चंद्र के घर न लौटने पर परिजन को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की गई। इसके बाद भी कैलाश चंद्र का कोई पता नहीं लगा। 
विज्ञापन


रात करीब दो बजे रसूलपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स का शव मोढ़ा गांव के समीप रेलवे लाइन पर पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। शव की तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने उस पर संपर्क किया तो वह फोन नंबर मृतक के बेटे प्रमोद का था। पुलिस ने मृतक के बेटे को शव मिलने की सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कैलाश चंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि अधेड़ ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी अमरावती की तीन माह पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी, तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

रामलीला मैदान के पास मिला दिव्यांग का शव

कोटला रोड रामलीला मैदान के समीप दिव्यांग का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सांतीनगर निवासी कमल किशोर (40) का शव रविवार को उत्तर थाना क्षेत्र के कोटला रोड स्थित रामलीला मैदान के समीप पड़ा मिला। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि दिव्यांग युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

ट्रेन की चपेट में आकर शख्स की मौत

रेलवे लाइनपार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से  50 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला देवनगर निवासी लक्ष्मीनारायण सक्सेना (50) फिरोजाबाद स्टेशन के समीप माल गोदाम के सामने से साइकिल लेकर पैदल ही रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर जीआरपी फिरोजाबाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत की खबर सुनकर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि अधेड़ की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed