{"_id":"60e02c79441d7b7c0d296b9e","slug":"man-shot-and-killed-a-pet-dog-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में अमानवीयता: युवक ने गोली मारकर पालतू कुत्ते की ली जान, फिर कार की डिक्की में डालकर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में अमानवीयता: युवक ने गोली मारकर पालतू कुत्ते की ली जान, फिर कार की डिक्की में डालकर...
Sat, 03 Jul 2021 03:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 03:02 PM IST
सार
पालतू कुत्ता कार पर भौंका तो युवक ने गोली मारकर उसकी जान ले ली। इसके बाद उसे कार में डालकर कहीं फेंक आया।
विज्ञापन
आगरा: मृत कुत्ते को कार की डिक्की में रखता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा से अमानवीयता का मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत कार सवार युवक ने पालतू कुत्ते को गोली मार दी। इससे कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद युवक मृत कुत्ते को कार की डिक्की में डालकर कहीं फेंक आया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मामला थाना सदर के नामनेर क्षेत्र का है। यहां रहने वाले मोहनबाबू ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने मोहल्ले के गौरव भार्गव नाम के युवक पर गोली मारकर अपने पालतू कुत्ते की हत्या करने का आरोप लगाया है। मोहनबाबू का कहना है कि गौरव आए दिन शराब के नशे में मोहल्ले में हंगामा करता है। लोगों का डराता और धमकाता है।
विज्ञापन
30 जून की रात को हुई घटना
मोहनबाबू ने आरोप लगाया है कि 30 जून को रात तकरीबन आठ बजे आरोपी गौरव ने उनके घर के बाहर कार कार खड़ी कर दी थी। कार को देखकर उनका पालतू कुत्ता भौंकने लगा। इस पर गौरव ने पहले अपनी रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की। उसके बाद उसने कुत्ते को गोली मार दी। गोली लगते ही कुत्ते की मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद गौरव ने मृत कुत्ते के शव को अपनी गाड़ी की डिक्की में डालकर वहां से चला गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बता दें कि आगरा में पहले भी पशु क्ररूता के मामले सामने आ चुके हैं। 2018 में सो रहे कुत्ते के ऊपर गर्म डामर डाल सड़क बना दी गई थी। यह मामला सुर्खियों में रहा था।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।