फिरोजाबाद: मजदूरी पर खेत में मिर्च तोड़ने गई युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार
फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें एक युवक पर आरोप लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र में मजदूरी पर मिर्च तोड़ने गई युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घर लौटी युवती ने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आरोपी की तलाश कर रही है।
नारखी क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की माली हालत ठीक नहीं है। पिता और परिवार के अन्य परिजन मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार को युवती दूसरे गांव में मजदूरी पर खेत में मिर्च तोड़ने के लिए गई थी।
बहाने से अपने साथ गया था युवक
दोपहर करीब एक बजे मिर्च रखने के लिए कार्टून खत्म हो जाने पर आरोपी युवक युवती को बाइक पर बैठाकर कार्टून लाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। खेतों से कुछ दूरी पर आरोपी ने बाइक को सरसों के खेत के समीप रोक लिया और युवती को सरसों के खेत में ले जाने लगा।
युवती के विरोध करने पर आरोपी उसे जबरन सरसों के खेत में खींच कर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित युवती घर पहुंची। उसने परिजनों को घटना से अवगत कराया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
परिजन पीड़ित युवती को लेकर नारखी थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अगवत कराने के साथ आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तहरीर मिली है। युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।