{"_id":"6a5ee742f7782a28000a3d5a","slug":"man-sets-brother-s-house-on-fire-in-achhnera-youth-injured-while-dousing-flames-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाई ने ही फूंक दिया घर, बाल-बाल बच गया पूरा परिवार; आग बुझाने में झुलस गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाई ने ही फूंक दिया घर, बाल-बाल बच गया पूरा परिवार; आग बुझाने में झुलस गया युवक
Tue, 21 Jul 2026 08:58 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:58 AM IST
सार
अछनेरा के साधन गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई के घर में आग लगा दी, जिससे घर का सामान जल गया। आग बुझाने के दौरान पड़ोसी युवक झुलस गया, जबकि ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
fire demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव साधन में दोपहर एक व्यक्ति ने अपने ही भाई के घर में आग लगा दी। वारदात में पीड़ित परिवार बाल-बाल बच गया। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने आग बुझाई। बुझाने में एक युवक भी झुलस गया। वहीं लोगों ने आरोपी युवक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। आग से चारपाई, बिस्तर, कपड़े, नकदी समेत हजारों रुपये का सामान जल गया।
पुलिस के मुताबिक गांव साधन निवासी रिंकू पर अपने सगे भाई रूपसिंह पुत्र रमेश के कमरे में आग लगाने का आरोप है। आग बुझाने के दौरान पड़ोसी युवक मोहित (20) झुलस गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा भेजा गया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
वहीं, गांव की महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री होने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी से शिकायत की है। आरोप है कि नशे में युवक आए दिन मारपीट करते रहते हैं। यह वारदात भी नशे के कारण ही हुई है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित रूप सिंह की पत्नी शकुंतला देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।