फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man returning after buying a bike for his daughter wedding dies in road accident in mathura

मथुरा: बेटी की शादी के लिए बाइक खरीदकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 04 Nov 2021 01:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Nov 2021 01:26 PM IST
सार

मथुरा में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक व्यक्ति अपनी बेटी की शादी के लिए बाइक खरीदकर लौट रहा था। 

विज्ञापन
man returning after buying a bike for his daughter wedding dies in road accident in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : road accident

विस्तार

मथुरा के थाना फरह के रैपुराजाट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह बेटी की शादी के लिए बाइक खरीदकर घर आ रहे थे। धनतेरस की रात हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन


थाना बलदेव के नगला बेर निवासी रामवीर (37) पुत्र हरी सिंह मंगलवार की रात 9 बजे के बीच बेटी की शादी के लिए नई बाइक धनतेरस के दिन खरीद कर गांव लौट रहा था, तभी सेंधपुर और नगला गिरधरपुर के बीच रैपुराजाट मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मार्ग से गुजरते लोगों ने उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक के चार बेटी और दो बेटे हैं। इनमें से सबसे बड़ी बेटी का विवाह देवोत्थान एकादशी को होना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शादी के घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के ट्रक की टक्कर से पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की मौत
थाना सदर बाजार के पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को बाइक सवार को सेना के ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीडब्ल्यूडी में कार्यरत गोविंद राम (55) पुत्र हीरा सिंह निवासी लोहवन जमुनापार मंगलवार की शाम अपनी ड्यूटी खत्म करके बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के पास सेना के ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 

इससे गोविंद राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed