{"_id":"6220459e3f5e4b546e1c42cb","slug":"man-murdered-in-clash-between-two-sides-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मथुरा में महिलाओं के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, गोली लगने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मथुरा में महिलाओं के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, गोली लगने से एक की मौत
Thu, 03 Mar 2022 10:15 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:15 AM IST
सार
मथुरा जिले के थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला हमला में महिलाओं के विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलियां चल गईं। घटना के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भजन सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला हमला में पड़ोसी दो महिलाओं में हुए विवाद के बाद अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली कमर में पीछे से मारी गई। मगोर्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एहतियात के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
नगला हमला में बुधवार की दोपहर मोहनवती पत्नी लाल सिंह एवं जगवती पत्नी प्रेम सिंह उर्फ प्रेमा के मध्य जुगली को लेकर विवाद हो गया। लाल सिंह की तरफ से इस विवाद की सूचना 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों से वार्ता कर लौट गई।
विज्ञापन
इसके बाद रात करीब 9 बजे प्रेम सिंह पक्ष भजन लाल व पंच राकेश सिंह प्रधान, भूरी सिंह, भीमा, भरतो आदि को लेकर लाल सिंह के घर पहुंचा। यहां पंचायत में बात नहीं बनी। आरोप है कि भजन लाल के घर से लौटते समय लाल सिंह के बेटे गोपाल व जीजा नरेंद्र निवासी उटावर भरतपुर राजस्थान ने गोली मारकर भजन लाल (55) की हत्या कर दी।
विज्ञापन