{"_id":"635e43969d09101a0143f790","slug":"man-molested-the-eight-year-old-girl-outside-the-house-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी युवक को दबोचा
Sun, 30 Oct 2022 02:58 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:58 PM IST
सार
सदर क्षेत्र की रहने वाली बच्ची अपनी नानी के घर आई हुई थी। रविवार की दोपहर वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी मोहल्ले के युवक ने उससे छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मोहल्ले के युवक ने बच्ची से छेड़छाड़ की। हाथ पकड़कर ले जाने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची सदर क्षेत्र की रहने वाली है। दिवाली पर उसके पिता उस नौनिहाल छोड़ गए थे। रविवार को वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी मोहल्ले के युवक ने उससे छेड़छाड़ की। उसका हाथ पकड़ लिया और ले जाने लगा। जिससे बच्ची डर गए। उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी युवक भागने लगा। इस बीच परिजन आए। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पर पहुंची। आरोपी को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन