फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man injured wife of his brother with axe after fail in rape

इज्जत नहीं लूट पाया तो कुल्हाड़ी लेकर कर दिया भाभी का ये हाल

Thu, 20 Jul 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चौमुंहा/वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला चौमुंहा/वृंदावन (मथुरा) Updated Thu, 20 Jul 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
man injured wife of his brother with axe after fail in rape
rape - फोटो : Demo
मथुरा की कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात को देवर ने विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुरालीजनों ने महिला को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


विधवा ने सास-ससुर को देवर की हरकतों से पहले भी बताया था लेकिन मदद की जगह वह देवर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते रहे। पुलिस ने आरोपी देवर और सास- ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मथुरा के छाता क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने तहरीर दी है कि अप्रैल 2014 को उन्होंने अपनी बेटी की शादी वृंदावन के एक गांव में की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बाइक और भैंस की मांग कर रहे थे। इसी बीच बेटी के दो बच्चे हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 में दामाद की मौत के बाद ससुरालीजन उसकी बेटी को और परेशान करने लगे। देवर उस पर बुरी नीयत रखता था। मंगलवार की देर शाम देवर ने बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव की पुकार लगाने पर देवर, ससुर- सास, जेठ और जेठानी ने कुल्हाड़ी आदि धारदार हथियारों से हमला कर दिया।  


सिर और सीने पर कुल्हाड़ी का प्रहार कर उसे मारने का प्रयास किया। लोगों ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पिता के तहरीर पर दुष्कर्म के प्रयास, हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी देवर, सास और ससुर को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed