फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man gives triple talaq to wife after love jihad in etah

प्यार में धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, 3 तलाक बोल बस स्टैंड पर छोड़ गया पति

Thu, 04 Oct 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Thu, 04 Oct 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
Man gives triple talaq to wife after love jihad in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा जिले में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले तो युवती को अपने प्यार में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह किया। बाद में तीन तलाक कहते हुए उसे ठुकरा दिया। आरोपी ने युवती का गर्भपात भी करा दिया।   
विज्ञापन


पंचायत में बात नहीं बनी तो पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। उनके आदेश पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है। उधर, आरोपी पक्ष के लोगों ने युवती के परिजनों को बंधक बनाकर फैसला करने के लिए धमकाया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि मारहरा दरवाजा निवासी मोहम्मद साजिद ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। दो साल पहले युवक के परिजनों ने धर्म परिवर्तन कराते हुए उसकी शादी साजिद से करा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भपात कराने का भी आरोप

युवती के गर्भवती होने के बाद साजिद ने उसका गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं 28 सितंबर को आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर शहर के बस स्टैंड पर छोड़ दिया। इसकी जानकारी पीड़ित युवती ने परिजनों को दी। 

मामला बढ़ा तो दोनों ओर से मामले को निपटाने के लिए पंचायत बुलाई गई। इसके बाद भी आरोपी ने उसे नहीं अपनाया। इससे परेशान होकर युवती ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में मोहम्मद साजिद उसके भाई, मां सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed