{"_id":"610f832e8ebc3e7a57181307","slug":"man-found-dead-on-road-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: छत पर सोया था युवक, आधी रात को गली में मृत पड़ा मिला, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: छत पर सोया था युवक, आधी रात को गली में मृत पड़ा मिला, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 08 Aug 2021 12:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:39 PM IST
सार
अरविंद कुमार नाम युवक रात को अपने मकान की छत पर सोया था। रात तकरीबन एक बजे उसे पड़ोस की महिला ने गली में पड़ा देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला सुदामा में एक युवक का शव गली में पड़ा मिला। पड़ोस की महिला की सूचना पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार अरविंद कुमार (33 वर्ष) पुत्र रामशरण सक्सेना निवासी नगला सुदामा शनिवार रात को छत पर सोया था। रात तकरीबन 1:00 बजे पड़ोस की रहने वाली अनीता देवी ने अरविंद की पत्नी रीना देवी को जानकारी दी कि उसके पति गली में पड़े हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची रीना देवी आनन-फानन में परिजनों की सहायता से अरविंद कुमार को पास के एक निजी चिकित्सालय में ले गईं, जहां चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। अरविंद के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौत का सही कारण जानने के लिए मृतक के भाई योगेश ने पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। योगेश ने बताया कि भाई अरविंद की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। अरविंद की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है।