{"_id":"69d4bc867e27cfe1520cd91e","slug":"man-falls-into-open-manhole-while-using-phone-narrow-escape-sparks-safety-concerns-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अनदेखी पड़ी भारी: मोबाइल देखते-देखते चल रहा था युवक, खुले मैनहोल में जा गिरा; बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर अनदेखी पड़ी भारी: मोबाइल देखते-देखते चल रहा था युवक, खुले मैनहोल में जा गिरा; बाल-बाल बची जान
Tue, 07 Apr 2026 01:42 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:42 PM IST
सार
फिरोजाबाद की सर्विस रोड पर खुले मैनहोल में गिरने से युवक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
खुले मैनहोल में एक युवक गिर गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद सर्विस रोड पर खुले मैनहोल में एक युवक गिर गया। गनीमत रही की उसका समय रहते सड़क का सहारा ले लिया, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। युवक को सकुशल बाहर आते ही लोगों ने राहत की सांस ली है।
सुभाष चौराहा फिरोजाबाद सर्विस रोड स्थित भाजपा के पूर्व विधायक शिवसिंह चक के आवास के सामने एक मैनहोल खुला हुआ है। सोमवार दोपहर आगरा के एत्मादपुर बरहन चौराहा निवासी साहिल मोबाइल देखता हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर जा रहा था। तभी वह सड़क पर खुले मैनहोल में गिर गया। गनीमत रही कि उसने समय रहते अपना बचाव कर लिया, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था।
व्यापारी अशोक यादव ने बताया कि कई बार खुले मैनहोल से हादसे हो गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआई) के अधिकारियों से शिकायत करने के बाबजूद कोई सुनवाई नहीं होती है। बाइकें, ऑटो भी मैनहॉल में फंसकर उन पर सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने खुले मैनहोल को बंद कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में सतीश कुमार, मोनू कुमार, सद्दाम, शहजाद, छोटे आदि हैं।
विज्ञापन
आईआरबी प्रोजेक्ट मैनेजर भावेश पटेल ने बताया कि सर्विस रोड बनाने के साथ ही मैनहॉलाें को कवर कर ढक्कन लगाते हुए नगरपालिका के सुपुर्द किया था। अगर नगरपालिका इस पर ध्यान नहीं दे रही है तो एनएचएआई उसे ढकने का काम करेगी।