{"_id":"69b8e0b4ed5a9e260f094f5d","slug":"man-ends-life-after-kaila-devi-visit-food-found-near-hanging-body-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कैलादेवी के दर्शन कर लौटा युवक, ससुराल में आकर दे दी जान; पेड़ पर लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कैलादेवी के दर्शन कर लौटा युवक, ससुराल में आकर दे दी जान; पेड़ पर लटकी मिली लाश
Tue, 17 Mar 2026 10:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:33 AM IST
सार
कैलादेवी से दर्शन कर ससुराल लौटे युवक ने गांव के बाहर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर उसके पास खाना और सलाद भी मिला, पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सैंया में कैलादेवी से दर्शन कर वापस अपनी ससुराल आए युवक ने रात में गांव से दूर एक पेड़ से लटक कर जान दे दी। शव के पास एक प्लास्टिक की थैली में सलाद और खाना भी रखा मिला है। सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
थाना कागारौल क्षेत्र के गांव अकोला निवासी बंटू की थाना सैंया के गांव सराय में रामवीर दिवाकर के यहां ससुराल है। बंटू अपनी पत्नी रश्मी और दो माह की बच्ची को लेकर 16 मार्च को कैला देवी से दर्शन करके वापस अपनी ससुराल सराय आया था। ससुर रामवीर ने बताया कि बंटू घर से शाम को चला गया, उसके बाद वापस नहीं आया।
सुबह-सुबह उसकी लाश गांव से कुछ दूर पेड़ पर लटकी मिली। ये देख ससुराल वालों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।