{"_id":"6a34dec57483204161001baa","slug":"man-dragged-for-meters-while-resisting-phone-snatching-three-accused-arrested-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चलती बाइक से लूटा मोबाइल, युवक को घसीटते ले गए बदमाश; पुलिस ने तीन लुटेरे दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चलती बाइक से लूटा मोबाइल, युवक को घसीटते ले गए बदमाश; पुलिस ने तीन लुटेरे दबोचे
Fri, 19 Jun 2026 11:46 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:46 AM IST
सार
आगरा के खेरिया मोड़ पर मोबाइल लूट का विरोध करने पर बदमाश युवक को कई मीटर तक सड़क पर घसीटते ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ मोबाइल और बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के खेरिया मोड़ क्षेत्र में युवक से मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छीने हुए आठ मोबाइल और बाइक बरामद की गई है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शाहगंज थाने में बुधवार को युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि सुबह वह कमलानगर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए और उनका मोबाइल छीनने लगे। मोबाइल नहीं छोड़ा तो आरोपी कई मीटर तक घसीटते ले गए।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी और अन्य माध्यम से तलाश की। बारहखंभा डबल फाटक के पास से एक नाबालिग, उसके साथी जगजीवन नगर निवासी शिवम चौहान और पंचकुइयां रोड निवासी अमित गौतम को पकड़ा गया। उनका एक साथी गौरव भागने में सफल रहा। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है। नाबालिग को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।