{"_id":"5b0fd3854f1c1b936e8b5a9d","slug":"man-dies-in-truck-collides-with-tourist-bus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला (वृंदावन) मथुरा
Updated Thu, 31 May 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
क्रेन से वाहनों को हटाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा वृंदावन रोड पर गुरुवार सुबह गिट्टी से भरा डंपर सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और डंपर पलट गया।
बस की छत पर सो रहे लोगों में से एक की गिट्टी में दबकर मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद रोड जाम हो गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
राजस्थान के जिला नागौर के किशनगढ़ से दो बसों में लगभग 80 श्रद्धालु चार धाम की यात्रा के बाद बुधवार शाम वृंदावन पहुंचे। गांव धौरेरा के समीप सड़क किनारे बसें खड़ी कर श्रद्धालु बगीची में जाकर सो गए।

बस की छत पर चालक छोटू, हलवाई दामोदर, राधेश्याम, रहीश और श्रीकृष्ण सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे गिट्टियों से भरा डंपर बस से टकरा गया। बस की छत पर सो रहे लोग सड़क किनारे जाकर गिरे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। क्रेन और ट्रैक्टर की मदद से दोनों वाहनों हटवाया गया। इसी बीच दामोदर का शव गिट्टियों के नीचे दबा निकला। यह देख गांव धौरेरा के लोगों में रोष फैल गया।
ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं श्रद्धालु अजमेर निवासी श्रीनिवास ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।