{"_id":"69c74e0936a47dc75a0fcd99","slug":"man-dies-by-suicide-while-speaking-to-wife-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंख में आंसू, गले में फंदा: पत्नी को किया वीडियो कॉल, फिर बताया क्यों नहीं जीना है; इसलिए कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंख में आंसू, गले में फंदा: पत्नी को किया वीडियो कॉल, फिर बताया क्यों नहीं जीना है; इसलिए कर ली आत्महत्या
Sat, 28 Mar 2026 09:12 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 09:12 AM IST
सार
बेवर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने वीडियो कॉल के दौरान ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी सुबह बच्चे को लेकर मायके चली गई थी, घटना के समय युवक घर में अकेला था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते घरवाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बेवर में शुक्रवार देर रात इटावा रोड निवासी 28 वर्षीय अतुल प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करते हुए फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार सुबह युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह अतुल प्रताप सिंह और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस झगड़े के बाद, डेढ़ साल के बच्चे के साथ पत्नी अपने मायका चली गई थी। घर पर वो अकेला ही था। रात करीब 11 बजे अतुल प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और इसी दौरान उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक अतुल प्रताप सिंह खेती-बाड़ी के साथ-साथ ट्रैक्टर चलाने का भी काम करता था। परिवार के लोग जब सुबह पहुंचे, तो फंदे से लटकता शव देख कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, जिसके पीछे घरेलू कलह को मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना के पीछे के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।