{"_id":"6a1a4a7139b4161ffa054f71","slug":"man-dies-by-suicide-after-loan-dispute-son-accuses-father-s-friend-of-abetment-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बैंक का दबाव बढ़ा तो टूट गए रामबाबू, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान; बेटे ने दोस्त पर लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बैंक का दबाव बढ़ा तो टूट गए रामबाबू, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान; बेटे ने दोस्त पर लगाया गंभीर आरोप
Sat, 30 May 2026 07:54 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 30 May 2026 07:54 AM IST
सार
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति की रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के मामले में बेटे ने पिता के दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार आरोपी ने रामबाबू के नाम पर 2.5 लाख रुपये का लोन लेकर रकम रख ली और किस्तें नहीं चुकाईं, जिससे बैंक के दबाव और तनाव में आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में 15 मई को रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर रामबाबू ने आत्महत्या कर ली थी। उनके पुत्र राहुल छौंकर ने पिता के दोस्त इकबाल अब्बास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
राहुल के अनुसार, आरोपी ने पिता के नाम से लोन लेकर रकम रख ली और किस्तें नहीं चुकाईं। इस कारण अवसाद मेंं आकर पिता ने यह कदम उठा लिया। राहुल सिकंदरा के अटूस गांव निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता रामबाबू और आरोपी ट्रांसयमुना क्षेत्र निवासी इकबाल अब्बास आपस में मित्र थे। दोनों शास्त्रीपुरम स्थित जूता फैक्टरी में काम करते थे।
इकबाल ने विश्वास में लेकर 10 मई, 2023 को इंडियन बैंक की रुनकता शाखा से पिता रामबाबू के नाम पर 2.50 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया और पूरी रकम रख ली। बैंक के दबाव बनाने पर पिता अवसाद में आ गए थे। तनाव के चलते पिता ने 15 मई को आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।