{"_id":"68db78275670906f1e050220","slug":"man-dies-after-snake-bite-at-night-found-unconscious-on-cot-in-morning-2025-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पैर में कांटा चुभा या फिर...जिस तरह हुई इस शख्स की मौत, कांप गए घरवाले; सुबह चारपाई पर इस हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पैर में कांटा चुभा या फिर...जिस तरह हुई इस शख्स की मौत, कांप गए घरवाले; सुबह चारपाई पर इस हाल में मिली लाश
Tue, 30 Sep 2025 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:56 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में युवक की मौत जिस तरह हुई घरवाले कांप गए। उसकी लाश चारपाई पर मिली। परिवार के लोग अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि सांप के डसने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
कासगंज के सिढ़पुरा के गांव चांदपुर में सोमवार सुबह युवक का शव चारपाई पर मिला। रात में सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
गांव चांदपुर निवासी ओमप्रकाश (49) पुत्र गुलजारी लाल रविवार रात को घर पर अकेले सो रहे थे। घर में बिजली न होने के कारण उनके दोनों बेटे देवी सिंह (22) और रूपेश (13) ताऊ के घर पर सो गए थे। बेटे रूपेश ने बताया कि रात में टॉयलेट के लिए उठते समय सांप ने उनके पैर में डस लिया। उन्हें लगा कि पैर में कोई चीज चुभ गई है इसलिए वो वापस जाकर चारपाई पर लेट गए। सोमवार सुबह जब वह चारपाई से नहीं उठे तो पड़ोसियों ने घर जाकर देखा। इस दौरान ओमप्रकाश चारपाई पर बेसुध पड़े थे। परिजन उन्हें सिढ़पुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर जाने की थी तैयारी
ओमप्रकाश सोमवार की सुबह 10 बजे परिवार सहित बुलंदशहर स्थित बेलोन माता के दर्शन के लिए जाने की तैयारी कर चुके थे। बेटियों को भी ससुराल से बुला लिया गया था, लेकिन अचानक उनकी मौत से पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

12 साल पहले हो चुकी पत्नी की मौत
ओमप्रकाश के परिजन ने बताया कि उनकी पत्नी मीना देवी की मौत करीब 12 वर्ष पहले बीमारी के चलते हो गई थी। अब बच्चों के सिर से पिता का भी साया उठ गया। ओमप्रकाश के 5 बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां दीपा (30), देवकी (28) और मीना (26) की शादी हो चुकी है। जबकि दोनों बेटे अविवाहित हैं। परिवार में मां के बाद पिता के निधन से कोहराम मचा हुआ है।