{"_id":"60db4d878ebc3e94c430146e","slug":"man-dies-after-fell-down-with-bike-from-bypass-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक हादसा: न्यू दक्षिणी बाईपास से बाइक सहित नीचे गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक हादसा: न्यू दक्षिणी बाईपास से बाइक सहित नीचे गिरा युवक, मौत
Tue, 29 Jun 2021 10:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:12 PM IST
सार
बाइक सवार युवक अपनी ससुराल जा रहा था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। हादसे के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में मंगलवार शाम को मुंडेरा गांव के नजदीक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बाइक सवार बाईपास से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई थी, जिससे युवक बाइक सहित बाईपास से नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अछनेरा क्षेत्र के साता गांव निवासी 25 वर्षीय केपी सिंह अपनी ससुराल बाइक से नैनाना जाट थाना सदर जा रहा था। केपी सिंह की शादी एक वर्ष पूर्व नैनाना जाट निवासी चिरमोली की पुत्री राधा के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शाम करीब सात बजे हुआ हादसा
मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे केपी सिंह न्यू दक्षिणी बाईपास के मुड़ेरा गांव थाना मलपुरा क्षेत्र पहुंचा तो उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह न्यू दिल्ली बाईपास से बाइक सहित नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थाना मलपुरा प्रभारी अरुण कुमार बलियान और क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार ने 108 एंबुलेंस से घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।
बताया जाता है कि घटना के वक्त कुछ लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन घायल की किसी ने मदद नहीं की। पुलिस के पहुंचने पर उसे अस्पताल भेजा गया। अगर समय रहते घायल को मदद मिल जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
बताया जाता है कि घटना के वक्त कुछ लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन घायल की किसी ने मदद नहीं की। पुलिस के पहुंचने पर उसे अस्पताल भेजा गया। अगर समय रहते घायल को मदद मिल जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।