फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man dies after falling from the roof of the bus on yamuna expressway in mathura

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: बरात से लौट रही बस की छत पर सो रहा युवक नीचे गिरा, दर्दनाक मौत

Sun, 24 Apr 2022 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 06:28 PM IST
सार

बस की छत से युवक नीचे गिर गया, लेकिन चालक और बस में सवार बरातियों को पता तक नहीं चला। बराती घर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन
man dies after falling from the roof of the bus on yamuna expressway in mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर चल रही बस की छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। बस बरात से लौट रही थी। युवक उसकी छत पर सो रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हैरत की बात यह है कि बस में सवार बरातियों को हादसे का पता तक नहीं चला। किसी अन्य व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले फोन से उसके परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन


थाना नौहझील के कौलाना निवासी युवक दिनेश कुमार (35) हलवाई का काम करता था। शनिवार रात उसके परिवार के युवक की शादी थी। बरात बस से गांव छिकाऊ टूंडला गई थी। इसमें दिनेश भी गया था। बरात चढ़ने और खाना खाने के बाद रात को बराती लौट रहे थे। कुछ बराती बस की छत पर चढ़ कर सो गए थे। दिनेश भी बस की छत पर सो रहा था। 

विज्ञापन

रात करीब दो बजे हुआ हादसा 

बस रात दो बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 77 गांव मीरपुर के पास पहुंची। तभी किसी तरह दिनेश कुमार चलती बस की छत से नीचे एक्सप्रेसवे पर आ गिरा। बस चालक और अन्य बरातियों को उसके गिरने का पता नहीं चला। बराती घर पहुंच गए। यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक घायलावस्था में पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दिनेश कुमार के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार ने बताया कि बस की छत से गिरने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed