फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man dies after car fell into the canal due to fog in etah

एटा: कोहरे के कारण नहीं दिखी सड़क, नहर में जा गिरी बरातियों से भरी कार, एक की मौत

Fri, 21 Jan 2022 12:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jan 2022 12:00 PM IST
सार

कार सवार लोग बरात में शामिल होकर हाथरस से लौट रहे थे। गांव नगला विजन के पास घना कोहरा छाने के कारण सड़क नहीं दिखाई दी, जिससे कार नहर में जा गिरी। 

विज्ञापन
man dies after car fell into the canal due to fog in etah
रात से छाया है घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के पड़ोसी जनपद हाथरस में एक कार घने कोहरे के कारण रास्ता न दिखने पर नहर में गिर गई। इसमें कार सवार अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नावली निवासी रामऔतार (50) की मौत हो गई। जबकि उनका चचेरा भाई दिनेश घायल हो गया। ये लोग बरात से लौट रहे थे। 

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचे घायल दिनेश ने बताया कि परिवार में ही अविनाशी की बरात गुरुवार को जिला हाथरस के गांव सलेमपुर गई थी। बरात चढ़ने के बाद देर रात को स्कॉर्पियो कार में सात लोग कार से वापस आ रहे थे। 
विज्ञापन

घने कोहरे में नहीं दिखी सड़क
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला विजन के पास सड़क पर अचानक कोहरा छा गया। जिससे सड़क नजर नहीं आ रही थी। कार सड़क पटरी से उतरकर किनारे नहर में जा गिरी। नहर में पानी बह रहा था। कार पलट गई और उसमें पानी भरने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में सवार लोग एक-एक करके किसी तरह बाहर निकले, लेकिन डूबने से रामऔतार का दम घुट गया। उसे मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां चिकित्सक ने रामऔतार को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed