{"_id":"61ea5303a8b2145aa32914d8","slug":"man-dies-after-car-fell-into-the-canal-due-to-fog-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: कोहरे के कारण नहीं दिखी सड़क, नहर में जा गिरी बरातियों से भरी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: कोहरे के कारण नहीं दिखी सड़क, नहर में जा गिरी बरातियों से भरी कार, एक की मौत
Fri, 21 Jan 2022 12:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:00 PM IST
सार
कार सवार लोग बरात में शामिल होकर हाथरस से लौट रहे थे। गांव नगला विजन के पास घना कोहरा छाने के कारण सड़क नहीं दिखाई दी, जिससे कार नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
रात से छाया है घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के पड़ोसी जनपद हाथरस में एक कार घने कोहरे के कारण रास्ता न दिखने पर नहर में गिर गई। इसमें कार सवार अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नावली निवासी रामऔतार (50) की मौत हो गई। जबकि उनका चचेरा भाई दिनेश घायल हो गया। ये लोग बरात से लौट रहे थे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज पहुंचे घायल दिनेश ने बताया कि परिवार में ही अविनाशी की बरात गुरुवार को जिला हाथरस के गांव सलेमपुर गई थी। बरात चढ़ने के बाद देर रात को स्कॉर्पियो कार में सात लोग कार से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
घने कोहरे में नहीं दिखी सड़क
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला विजन के पास सड़क पर अचानक कोहरा छा गया। जिससे सड़क नजर नहीं आ रही थी। कार सड़क पटरी से उतरकर किनारे नहर में जा गिरी। नहर में पानी बह रहा था। कार पलट गई और उसमें पानी भरने लगा।
विज्ञापन
कार में सवार लोग एक-एक करके किसी तरह बाहर निकले, लेकिन डूबने से रामऔतार का दम घुट गया। उसे मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां चिकित्सक ने रामऔतार को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।