{"_id":"5c484f53bdec2229c12b7feb","slug":"man-died-in-bus-accident-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघुशंका करने बस से उतरे बाराती के साथ हुआ ऐसा हादसा, मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघुशंका करने बस से उतरे बाराती के साथ हुआ ऐसा हादसा, मच गया कोहराम
Wed, 23 Jan 2019 04:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Jan 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। एका रोड पर पेट्रोल पंप के पास बारात की बस के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना जसराना के गांव बहत से बदनसिंह के पुत्र की बारात में शामिल होने के लिए गांव का ही हरीओम (40) पुत्र भूरे सिंह जा रहा था। बारात बहत से एटा के गांव मानपुर जा रही थी। मुस्तफाबाद एका रोड पर पेट्रोल पंप के पास लोग लघुशंका करने उतरे तो हरीओम भी उतर गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि हरीओम लघुशंका कर रहा था, तभी चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। इससे हरीओम बस के नीचे आ गया। बस के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत के बाद बारात में जा रहे बारातियों की खुशियां काफूर हो गईं। अधिकांश लोग बारात में नहीं गए।
विज्ञापन
वहीं मौत की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची थाना एका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। चार बच्चों के पिता हरीओम की मौत पर उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद शादी की रस्में सादगी से की गई।