फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man died due to sucide

सूदखोर की धमकी से दहशत में आए युवक ने की खुदकुशी

Wed, 20 Jan 2021 06:38 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
man died due to sucide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल निवासी युवक ने सूदखोर की धमकी से दहशत में आकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह उसका शव घर के पास ही दूसरे मकान में फंदे में लटका मिला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी मुकेश गोस्वामी (36) ने कुछ समय पहले मोहल्ला बागवान निवासी कमलेश लोधी से 20 हजार रुपये कर्ज लिया था। प्रतिमाह दो प्रतिशत ब्याज देने की बात तय हुई थी। मुकेश समय पर ब्याज देने के साथ ही पूरा रुपया वापस कर चुका था। आरोप है कि अब कमलेश निवासी बागवान की नीयत खराब हो गई। उसने कहा कि 10 प्रतिशत का ब्याज तय हुआ था। दिया गया रुपया ब्याज में कट गया। वह मुकेश को कर्ज के रुपये देने के लिए परेशान करने लगा।
विज्ञापन


प्रतिदिन होने वाले तकादे के चलते मामले में दोनों पक्ष के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन आरोपी किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ। बुधवार सुबह मुकेश का शव घर के पास ही पुराने मकान के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। उसके भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि मंगलवार को आरोपी चार-पांच साथियों के साथ घर पर आया। मुकेश को पीटते हुए कहा कि कल शाम तक रुपये नहीं दिए तो उसे घसीटते हुए ले जाएगा। हाथ-पैर तोड़ने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जब परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी व उसके साथियों ने असलहा दिखाकर धमकाया। धमकी दी कि वे लोग कल आएंगे और रुपये लेकर जाएंगे। ऐसा नहीं किया तो जान से मार देंगे। आरोप है कि धमकी से दहशत में आकर मुकेश ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभय नरायन राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed