फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man died as unknown vehicle hit the bike and his daughter injured in mainpuri

मैनपुरी: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की मौत, छात्रा घायल

Mon, 28 Mar 2022 05:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Mar 2022 05:17 PM IST
सार

मैनपुरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहा था। हादसे में बेटी भी घायल हुई हैं। वहीं औंछा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक किसान की जान चली गई। 

विज्ञापन
man died as unknown vehicle hit the bike and his daughter injured in mainpuri
चंदन शुक्ला उर्फ रामकिशोर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली मार्ग पर सोमवार की सुबह बाइक सवार पिता-पुत्री को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्री घायल है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पिता बेटी को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने ले जा रहा था।

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के बालाजीपुरम निवासी 40 वर्षीय चंदन शुक्ला उर्फ रामकिशोर की पुत्री संध्या यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा दे रही है। उसका सेंटर भक्त वत्सल इंटर कॉलेज बिछवां में पड़ा है। सोमवार की सुबह चंदन पुत्री को बाइक पर बैठाकर परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहे थे। बाइक जब मैनपुरी कुरावली मार्ग पर गांव अंजनी के पास पहुंची तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस लोगों के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल लाई। यहां चिकित्सकों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया वहीं संध्या को सैफई रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की गई जान

औंछा थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर के पास रविवार की देर शाम कुरावली से दावत खाकर घर लौट रहे किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मही निवासी 50 वर्षीय किसान जिलेदार सिंह रविवार की शाम थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बिछिया में एक कार्यक्रम में गए थे। देरशाम वहां से दावत खाकर मोपेड से घर आ रहे थे। मोपेड जब थाना क्षेत्र में गांव भगवंतपुर के पास पहुंची तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। चालक गाड़ी को लेकर भाग गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed