फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man died after seen horrible pictures of nepal's earthquake

नेपाल के वीभत्स दृश्य देख दहशत में गई जान

Mon, 27 Apr 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 27 Apr 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के गांव दैनई खुर्द निवासी एक व्यक्ति की नेपाल में आए भूकंप की तबाही का मंजर टेलीविजन पर देख दहशत में मौत हो गई।
विज्ञापन

भूकंप की तबाही का मंजर और लगातार झटके महसूस होने से लोगों में दहशत है। मूलरूप से बरहन क्षेत्र के गांव दैनई खुद निवासी महेश चंद्र भारद्वाज (45) आगरा के सौ फुटा रोड कालिंदी विहार में किराए के मकान रहते थे। रविवार शाम लगभग चार बजे वे अपनी पत्नी मीना देवी, पुत्र प्रदीप, राहुल और बेटी आरती के साथ टेलीविजन पर नेपाल में आए भूकंप की खबरें देख रहे थे। चाय पीते-पीते महेश बेड से गिर गए। पत्नी और बेटे उन्हें तत्काल एक अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजन शव गांव दैनई ले गए। वहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उनके पुत्र प्रदीप ने बताया कि वे टीवी पर भूकंप से हुई तबाही का मंजर देख काफी विचलित हो गए थे। चाय पीने के दौरान उन्होंने बीच में ही कप रख दिया और अचानक बेड से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed