{"_id":"63e7518c3b5d3cf30902fcf8","slug":"man-dead-body-found-in-mustard-field-in-mathura-up-crime-news-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Crime: सरसों के खेत में मिला व्यक्ति का शव, ज्वलनशील पदार्थ डालकर की गई थी जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Crime: सरसों के खेत में मिला व्यक्ति का शव, ज्वलनशील पदार्थ डालकर की गई थी जलाने की कोशिश
Sat, 11 Feb 2023 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:57 PM IST
सार
मृतक की शिनाख्त न हो सके, इसलिए किसी ज्वलनशील पदार्थ से लाश को जलाने का प्रयास किया गया। एसएसपी ने इस मामले में खुलासे के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत जैंत पेट्रोल पंप के पास खेत में करीब 32 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी व एसपी सिटी के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना के खुलासे के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। व्यक्ति की पहचान मिटाने के लिए उसके शरीर को जलाने की भी कोशिश की गई।
शनिवार सुबह छ्टीकरा निवासी जसवंत ने बताया कि सुबह 8 बजे जब वह अपने खेत पर घूमने के लिए गया था। तो उसे खेत की तार फेंसिंग टूटी हुई मिली। उसके पास कुछ खून के निशान पड़े थे। खेत में खड़ी सरसों भी टूटी हुई थी। संदेह होने पर जब उसने अंदर जाकर देखा तो एक लाश खेत में दिखाई पड़ी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना पाकर एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सदर प्रवीण मलिक के साथ जैंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मिटाने के लिए उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश की गई। दाएं हाथ व सीने पर शर्ट जली हुई थी। गले पर कटे के निशान थे।
विज्ञापन
एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई हैं। युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। शिनाख्त की जा रही है। पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।