{"_id":"61c3fe6346e2797e65463ce7","slug":"man-dead-body-found-hanging-on-tree-near-yamuna-expressway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी, पीछे से बंधे थे हाथ, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी, पीछे से बंधे थे हाथ, हत्या की आशंका
Thu, 23 Dec 2021 10:13 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:13 AM IST
सार
युवक ट्रक चालक था। रात करीब 11 बजे घर से निकला था, इसके बाद लौटाकर नहीं आया। सुबह उसका शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड किनारे पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के दोनों हाथ पीछे से बंधे थे।आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद युवक का शव पेड़ पर लटका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक युवक की शिनाख्त 37 वर्षीय भरत सिंह पुत्र हरवीर सिंह निवासी नादऊ गांव के रूप में हुई। उसके परिजनों ने बताया कि भरत सिंह ट्रक चालक था। बुधवार रात तकरीबन 11 बजे वह घर से यह कहकर निकला कि उसे नींद नहीं आ रही है। टहलने जा रहा है। इसके बाद वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन
दूसरी रस्सी के फंदे से कसा हुआ था गला
गुरुवार की सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने भरत सिंह का शव सर्विड रोड किनारे पेड़ पर लटका देखा। उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर परिजनों के साथ थाना पुलिस भी पहुंच गई। एक रस्सी से भरत सिंह के दोनों हाथ बंधे हुए थे। दूसरी रस्सी के फंदे से उसका गला कसा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को नीचे उतारा। छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या के बाद शव को लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।