फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man dead body burnt after murder in govardhan mathura

गोवर्धन में युवक की हत्या कर शव बिटौरे में रखकर फूंका, नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 21 Dec 2018 08:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Dec 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
man dead body burnt after murder in govardhan mathura
murder
गोवर्धन के गांव सकरवा में गुरुवार की रात युवक की हत्या कर शव बिटौरे में रखकर फूंक दिया गया। शुक्रवार की तड़के जब एक किसान खेत पर पहुंचा तो उसे अपने बिटौरे में शव दिखा। जब तक पुलिस पहुंचती शव जलकर कंकाल बन चुका था। 
विज्ञापन


पुलिस को मौके से केवल पैरों की हड्डी और जबड़ा मिला है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि शव युवक का है। मौके से एक लोवर और मोबाइल के सिम भी बरामद हुआ है। पास में ही शराब की खाली बोतल भी मिली हैं। 
विज्ञापन


गोवर्धन के टोंड गांव के जंगल में 22 नवंबर को बिटौरे में रखकर फूंके गए महिला के शव के बारे में पुलिस जानकारी कर नहीं पाई थी कि अब एक युवक का शव बिटौरे में रखकर जला दिया गया। वह कौन था और कहां का रहने वाला है, इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह को करीब सात बजे शव गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव सकरवा में किसान रज्जो के खेत में बिटौरे में जल रहा था। रज्जो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। बिटौरे के पास से ही एक लोवर और दो सिम भी बरामद हुए हैं।

गोवर्धन इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि केवल हड्डियां मिली हैं। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो सिम मिले हैं उनकी भी जांच कराई जा रही है। वहीं लोगों का कहना है कि रात को इस इलाके में चार बाइक पर सवार लोग इधर उधर घूमते देखे गए थे। 

हो सकता है कि इस वारदात में यह शामिल रहे हों, चूंकि मौके से लोवर और शराब की बोतल मिली हैं इससे माना जा रहा है कि शव किसी युवक का है। वहीं इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed