फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Dead body at Raja Ki Mandi Station Park For Six Hours At Police Border Dispute

संवेदनहीनता: मौत के बाद नसीब नहीं कफन, सीमा विवाद में छह घंटे तक पड़ा रहा शव

Thu, 02 Jan 2020 11:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Jan 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Man Dead body at Raja Ki Mandi Station Park For Six Hours At Police Border Dispute
dead body
आगरा राजा मंडी रेलवे स्टेशन के बाहर पार्क के सामने वृद्ध का शव सीमा विवाद में छह घंटे तक पड़ा रहा। स्टेशन के बाहर शव की जानकारी सहायक स्टेशन प्रबंधक ने दी। इस पर जीआरपी ने थाना हरीपर्वत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


दिल्ली गेट चौकी प्रभारी ने इसे स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया बताया। इसके बाद सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक दोनों ओर की पुलिस के बीच खींचतान चलती रही। अंत में जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


स्टेशन के बाहर पार्क की बाउंड्रीवाल पर तकरीबन 60 साल का वृद्ध बुधवार को मृतावस्था में मिला। सहायक एसएस ने जीआरपी राजामंडी चौकी को मीमो सौंपा।

इस पर चौकी प्रभारी नीरज गुप्ता ने मौका मुआयना करके इसे थाना हरीपर्वत क्षेत्र में होना बताया और थाना हरीपर्वत को जानकारी दी। इसके बाद वृद्ध का शव दोपहर 12 बजे तक ऐसे ही पड़ा रहा।

इस दौरान यात्रियों ने भी पुलिस को सूचना दी। दोपहर दो बजे इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला जीआरपी का बताया और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जमकर कहासुनी के बाद भी कोई शव लेने को तैयार नहीं हुआ।

इंस्पेक्टर जीआरपी आगरा कैंट विजय सिंह ने बताया कि थाना हरीपर्वत पुलिस ने भिक्षुक के शव को कब्जे में लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने ही पंचायतनामा भरवाया है। मृतक बीमार था और कई दिनों से दिल्ली गेट पर घूमता हुआ देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed