{"_id":"614f59a9738660393a402124","slug":"man-crushed-to-death-by-container-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Sun, 26 Sep 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:04 AM IST
सार
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के हाथरस रोड पर मल्हे के समीप शनिवार रात को हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र में हाथरस मार्ग पर मल्हे के समीप शनिवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। मृतक युवक का नाम महेश निवासी खजूरी बताया गया है, जबकि घायल हुए दूसरे युवक का नाम योगेश है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्र के गांव खजूरी निवासी दोनों युवक मथुरा से अपने गांव खजूरी वापस जा रहे थे। तभी गांव मल्हे के समीप एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायल योगेश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन