फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man crushed his uncle to death by car in mathura

मथुरा: बंटवारे के विवाद में भतीजे ने कार से कुचलकर चाचा को मार डाला, हत्यारोपी की मां सहित दो गिरफ्तार

Thu, 27 Jan 2022 07:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jan 2022 07:22 PM IST
सार

चाचा-भतीजे ने 13 लाख रुपये में जमीन बेची थी। जिसके रुपयों के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इस विवाद में भतीजे ने कार से कुचलकर चाचा की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
man crushed his uncle to death by car in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहई में जमीन बेचने के बाद रुपये के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा की कार से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

थाना शेरगढ़ के गांव सेहई निवासी राजो उर्फ राजू (42) और केशव दोनों सगे भाई थे। केशव की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। केशव के बेटे तेजा ने कुछ दिन पूर्व दो एकड़ जमीन 13 लाख रुपये में बेची थी। यह जमीन सेहई गांव में थी। जमीन बेचने पर शुरू में करीब नौ लाख रुपये मिले। 
विज्ञापन

इसमें साढ़े तीन लाख रुपये बैंक का कर्ज चाचा और भतीजे ने चुका दिया। दोनों ने साढ़े पांच लाख रुपये आपस में रकम बांट ली। कुछ दिन पूर्व बाकी चार लाख रुपये भतीजा ले आया। इसकी भनक चाचा राजू को लगी तो वह अपने हिस्से की रकम मांगने लगा। धनराशि का बंटवारा न होने पर चाचा और भतीजे में विवाद होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी की रात को दिया वारदात को अंजाम
परिजनों का आरोप है कि 25 जनवरी की रात राजू अपने घर की ओर जा रहा था, तभी भतीजे तेजा ने अपने साथी अमर सिंह निवासी राल और अन्य साथियों के साथ मिलकर राजू को कार से कुचलकर हत्या कर दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। 

राजू के साले सत्यवीर निवासी भाहई (रिफाइनरी) ने भतीजे तेजा समेत पांच के खिलाफ थाना शेरगढ़ में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। शेरगढ़ पुलिस ने हत्यारोपी की मां और उसके एक साथी को पकड़ लिया है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार से कुचलकर हत्या करना आया है।

हत्या से पूर्व चाचा के संग पी थी शराब 
चाचा और भतीजे के साथ तीन अन्य रिश्तेदारों ने 25 जनवरी को कार में बैठकर शराब पी थी। कार में चार लाख के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। कार से उतरकर चाचा ने कार में पत्थर मार दिया। आरोप है कि इसके बाद भतीजे ने कार से कुचलकर चाचा की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed