फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man calls 108 ambulance service for injured goat in kasganj

बकरी को अस्पताल ले जाने के लिए बुलाई सरकारी एंबुलेंस, चौंकाने वाला है यह मामला

Thu, 31 Oct 2019 12:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Oct 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
man calls 108 ambulance service for injured goat in kasganj
एंबुलेंस में घायल बकरी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पड़ोसियों की लड़ाई में एक बकरी घायल हो गई। उसे पशु चिकित्सक के पास ले जाने के लिए बकरी मालिक ने 108 एबुलेंस पर कॉल कर दिया। 
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि जो एंबुलेंस इंसानों के लिए अक्सर देर से पहुंचती है वो घायल मवेशी के लिए फोन करने के कुछ ही देर बाद गांव में पहुंच गई। हालांकि एंबुलेंस चालक को गांव आने के बाद ही पूरा मामला पता चला। 
विज्ञापन

    
मामला जनपद के कोतवाली ढोलना क्षेत्र के ग्राम हरिया ठेरा का है। मंगलवार को गांव में अनिल एवं गमन सिंह का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट लगने से घायल हुई बकरी

घटना में पड़ोसी सुनील के घर में बंधी बकरी को एक ईंट जा लगी, जिससे वो घायल हो गई। इसके बाद सुनील ने घायल बकरी को पशु चिकित्सालय ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस पर फोन कर दिया। 

फोन करने के कुछ ही देर बाद गांव में एंबुलेंस पहुंच गई। गांव में एंबुलेंस आते ही अनिल ने उसमें घायल बकरी को चढ़ा दिया। एंबुलेंस के अटेंडेंट ने जब देखा कि एंबुलेंस को एक बकरी के लिए बुलाया गया है तो उसके होश उड़ गए। 

एंबुलेंस के अटेंडेंट ने पूछा कि मवेशी के लिए क्यों एंबुलेंस बुलाई तो बकरी मालिक पूरा घटनाक्रम बताने लगा। इस बातचीत का वीडियो एंबुलेंस चालक ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद एंबुलेंस लेकर वहां से चला गया। 


ये भी पढ़ें- सरकारी मेडिकल कॉलेज में गुंडागर्दी, डॉक्टरों ने तीमारदार को ऑपरेशन थिएटर में बंदकर पीटा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed