फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man brutally killed his aunt with knife in agra

Agra News: भतीजे ने चाची को कमरे में किया बंद, बेरहमी से कर दी हत्या, खुद को भी चाकू घोंपा

Sat, 13 Aug 2022 10:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Aug 2022 10:02 AM IST
सार

आरोपी युवक ने खौफनाक तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। उसने करीब आठ घंटे तक अपनी चाची को कमरे में बंद रखा। चाकू से छह वार किए, जिससे महिला की आंतड़ियां बाहर निकल आई थीं।

विज्ञापन
man brutally killed his aunt with knife in agra
मंजू देवी का फाइल फोटो, हत्यारोपी युवक विकास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के थाना चित्राहाट के शाहपुर ब्राह्मण गांव में बृहस्पतिवार की रात महिला को कमरे में बंद कर उसके भतीजे ने चाकू से कई वार किए। खून से लथपथ चाची को देखकर उसने अपने पेट में भी चाकू घोंप लिया। दरवाजा तोड़कर पुलिस दोनों को सीएचसी बाह लेकर आई, जहां रात करीब तीन बजे महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने आरोपी युवक, उसके पिता और दादी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे शाहपुर ब्राह्मण गांव के युवक विकास ने अपनी चाची मंजू देवी पत्नी सुभाष चंद्र को कमरे में ले जाकर बंद कर लिया था। शाम 7 बजे तक दरवाजा न खोलने पर घरवालों ने पुलिस बुला ली। दरवाजा तोड़ा गया तो फर्श पर खून से लथपथ मंजू देवी पड़ी थी। उनके शरीर पर चाकू मारने के छह निशान थे। विकास के पेट में भी चाकू धंसा था। 
विज्ञापन


पुलिस दोनों को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। रात में करीब तीन बजे मंजू देवी की मौत हो गई। विकास की हालत गंभीर बनी है। थानाध्यक्ष चित्राहाट महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि विकास की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वारदात के पीछे अभी और कोई वजह सामने नहीं आई है। विकास उसके पिता, दादी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने पहले पीटकर पत्नी को भगाया

तीन साल पहले विकास की शादी क्योरी की प्रीति के साथ हुई थी। दोनों के 2 बच्चे सृष्टि (2), आरव (1) हैं। प्रीति ने बताया कि पांच महीने पहले उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। तब से मायके में रह रही थी। उसने पति के कृत्य को लेकर कहा कि जैसा किया है, वैसी सजा भुगतनी पडे़गी। मृतका की बेटी प्रियंका ने बताया कि विकास पहले अपनी पत्नी पर चाकू मार चुका है। अब मां की जान ली है। सजा मिलनी चाहिए।                                                          

आरोपी बोला- दिमाग में गर्मी चढ़ गई थी

लोग बताते हैं कि करीब ढाई साल पहले विकास की मां कमलेश का निधन हुआ था। तब से विकास चिड़चिड़ा हो गया था। पहले उसने पत्नी को चाकू मारा था। अब चाकू से चाची की जान ले ली। घायल विकास ने बताया कि दिमाग में गर्मी चढ़ गई थी। इसलिए इतनी बड़ी घटना हो गई। गलती का अहसास होने पर खुद को चाकू मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed