फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Attacked After Demanding 2.5 Lakh Loan Back, FIR Registered After 10 Days

Agra: उधार के 2.5 लाख रुपये मांगना पड़ा भारी, युवक को बेरहमी से पीटा; कार में भी कर दी तोड़फोड़

Wed, 03 Jun 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 09:55 AM IST
सार

आगरा के बिचपुरी क्षेत्र में उधार दिए गए 2.5 लाख रुपये वापस मांगने पर युवक के साथ मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर घटना के 10 दिन बाद जगदीशपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Man Attacked After Demanding 2.5 Lakh Loan Back, FIR Registered After 10 Days
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

उधार की रकम वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी, धमकी और नुकसान पहुंचाने के आरोप में घटना के दसवें दिन पुलिस आयुक्त के आदेश पर मंगलवार को थाना जगदीशपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिचपुरी स्थित शिवधाम कॉलोनी निवासी दीपक कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि चौहटना सड़क निवासी राजेश रावत ने कार्यालय निर्माण के लिए उससे 2.50 लाख रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। आरोप है कि 24 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे वह रुपये मांगने के लिए राजेश रावत के कार्यालय पहुंचा था।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज की और कार्यालय से बाहर निकालकर डंडे से हमला कर दिया। प्राथमिकी के अनुसार, जान बचाने के लिए वह अपनी कार की ओर भागा, लेकिन आरोपी ने वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मोबाइल फोन तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने घटना का वीडियो साक्ष्य होने का दावा किया है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed