{"_id":"617d2ddd9ae8b30b635e6153","slug":"man-arrested-for-posting-obscene-pictures-by-making-fake-id-in-the-name-of-girl-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर डाल रहा था अश्लील तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर डाल रहा था अश्लील तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 30 Oct 2021 05:04 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Oct 2021 05:04 PM IST
सार
मैनपुरी में पुलिस ने ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील सामग्री पोस्ट करता था। उसके खिलाफ एक छात्रा ने शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवक अश्लील तस्वीरें डालने लगा। पीड़िता की शिकायत के बाद एसपी ने साइबर सेल को खुलासे के लिए लगाया गया। शनिवार को टीम ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा के नाम से किसी शातिर ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। उस आईडी से छात्रा के दोस्तों व रिश्तेदारों को अश्लील तस्वीरें व मैसेज भेजने लगा। जब छात्रा और उसके परिजनों को इसका पता चला तो दंग रह गए। इस वजह से छात्रा और उसके परिवार के लोग बेहद परेशान थे।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत थाना बिछवां में की। इसके बाद एसपी अशोक कुमार राय ने जांच साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को सौंपी थी। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को प्रभारी ने इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राहुल सिंह निवासी गांव बबीना का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह और उसका साथी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों की फोटो खींचने के बाद फोटो शॉप से अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करते थे। उसके साथी के बारे में जानकारी जुटाई रही है।