फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested for killing fruit seller in Agra

Agra: पत्नी को छिपाने का था शक, नहीं बताने पर कर दी 60 साल के फल विक्रेता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Sep 2022 11:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 11:45 PM IST
सार

छत्ता के पटेल नगर में फल विक्रेता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने खाना बनाने वाली महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसे शक था कि फल विक्रता के संबंध उसकी पत्नी से हैं। 

विज्ञापन
man arrested for killing fruit seller in Agra
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र के पटेल नगर में फल विक्रेता अशोक जैन (62) की उनके ही घर में हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। खाना बनाने आने वाली महिला के पति राजू श्रीवास्तव ने दो किलो के बांट से सिर में प्रहार कर हत्या की थी। उसे अशोक जैन पर पत्नी से संबंध और उसे छिपाने का शक था, न बताने पर वारदात की। पुलिस ने पूछताछ पूरी होने के बाद उसे मंगलवार को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


अशोक जैन मूलरूप से फिरोजाबाद के फरिहा निवासी थे। वह पटेल नगर में किराये पर रहकर फलों की ठेल लगाते थे। अशोक के भाई प्रकाश चंद्र जैन ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहते हैं। सोमवार सुबह अशोक जैन की हत्या कर दी गई थी। उनका शव घर में मिला था। 

विज्ञापन

फल विक्रेता के घर खाना बनाने आती थी आरोपी की पत्नी 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि अशोक के घर खाना बनाने आने वाली महिला के पति राजू श्रीवास्तव (निवासी जैन गौशाला, छत्ता) ने हत्या की थी। उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि अशोक जैन पर पत्नी से संबंध और उसे कमरे में छिपाकर रखने का शक था। वह पहले रविवार रात को आया। पत्नी के बारे में पूछा। मगर, उन्होंने कुछ नहीं बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दूसरे दिन बात करने आया। तब भी वह कुछ बताने को तैयार नहीं हुए। इस पर झगड़ा हो गया। कमरे में ही रखे दो किलोग्राम के बांट से सिर में प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बांट भी बरामद कर लिया। राजू के खिलाफ एक छत्ता और तीन मुकदमे कोतवाली में दर्ज हैं। राजू की पत्नी रविवार रात को अपनी बहन के घर चली गई थी। उसे लगा था कि फल विक्रेता ने उसे गायब कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed