फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested for fraud in agra

रेस्टोरेंट में निवेश के नाम पर 37 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Tue, 18 Aug 2020 01:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Aug 2020 01:11 AM IST
सार

  • रेंस्टोरेंट में निवेश के नाम पर हड़पी थी रकम, थाना सिकंदरा में दर्ज हुआ था केस 

विज्ञापन
man arrested for fraud in agra
रेस्टोरेंट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी निर्मल गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने रेस्टोरेंट में निवेश के नाम पर लोगों से 37 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में निर्मल गोयल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी ने तीन लोगों से रकम लेने के बाद हड़प ली थी। रकम वापस मांगने पर धमकी दे रहा था। इस मामले में थाना सिकंदरा में केस दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 निवासी दाऊदयाल अग्रवाल ने सात जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें निरमा भार्गव, मनीष भार्गव, निर्मल गोयल और राजेंद्र प्रसाद गोयल को नामजद किया। आरोप था कि आरोपियों ने सिकंदरा रोड पर कारगिल चौराहे पर एक रेस्टोरेंट में निवेश का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन



इन लोगों से ठगे रुपये 

इसके लिए वादी दाऊदयाल और उनकी पत्नी से 12 लाख रुपये अलग-अलग तारीखों में ले लिए। उनके रिश्तेदार और परिचितों को भी रेस्टोरेंट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा बताया। इसके बाद सेक्टर एक निवासी योगेश कुमार से 15 लाख रुपये और सेक्टर चार निवासी कनक अग्रवाल से दस लाख रुपये ले लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को अलग-अलग तिथियों के चेक दे दिए। मगर, इन पर खाता संख्या नहीं लिखी। बाद में पता चला कि आरोपियों ने धोखा दिया है। इस पर आरोपियों से रकम वापस मांगी। मगर, धमकी देने लगे। इस पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया। 

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार को निर्मल गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed