फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested for conspiracy to kill divorced daughter in agra

Agra: तलाकशुदा बेटी की हत्या करने के लिए पिता ने रची साजिश, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया खुलासा

Mon, 23 May 2022 08:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 May 2022 08:20 PM IST
सार

खेरागढ़ में सड़क पर घायल अवस्था में मिली युवती तलाकशुदा है। वह पांच साल से मायके में रह रही थी। मायके में उसका झगड़ता होता था। इस पर पिता ने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली। 

विज्ञापन
man arrested for conspiracy to kill divorced daughter in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ के गांव भिलावली में घायल हालत में एक युवती मिली थी। उनकी हत्या का प्रयास किया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि युवती पति से तलाक के बाद मायके में रह रही है। वह बात-बात पर पिता से झगड़ा करती थी। इससे परेशान होकर पिता ने हत्या की साजिश रची। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 19 मई को खेरागढ़ में भिलावली मोड़ पर एक युवती घायल हालत में मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसके गले पर काटने का निशान था, जबकि सीने पर जलने का निशान था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे उसकी हालत में सुधार हो गया। होश में आने पर महिला से बात की गई। उसकी पहचान धौलपुर के थाना कंचनपुर स्थित गांव कछपुरा निवासी मिथलेश के रूप में हुई। पीड़िता ने पुलिस की पूछताछ में पिता मंगल सिंह, संजय और उनके एक साथी पर हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

कोरोना का इलाज कराने की कहकर घर से ले आए

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिता कोरोना का इलाज कराने के बहाने खेरागढ़ लेकर आए थे। उन्होंने उसे अपने भांजे संजय और उसके साथी के हवाले कर दिया। संजय ने हाथ में ड्रिप लगा दी। इसके बाद वो बेहोश होने लगी। इस पर पिता संजय के पास छोड़कर चले गए। वह उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथी का साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, उसे पता नहीं चल सका। मामले में ग्राम चौकीदार के बेटे ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पिता ने कहा, पांच साल से मायके में रह रही बेटी

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता और सीओ खेरागढ़ महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया। सोमवार को सैंया तिराहा से आरोपी मंगल सिंह को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में मंगल सिंह ने बताया कि बेटी की शादी आशाराम से की थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पांच साल पहले बेटी का पति से तलाक हो गया। वह अपनी बेटी को लेकर मायके में आ गई। 

आरोपी पिता ने कहा कि बेटी घर में रहने के दौरान झगड़ती है। मारपीट करती है। अगर, कुछ कहता हूं तो शिकायत करने थाने पर चली जाती है। कई बार थाने जा चुकी है। शादी की कहने पर मना कर देती है। नातिन को कोई काम बताता हूं तो वो भी नहीं करने देती है। बिना बताए घर से चली जाती है। टोकने पर विवाद करती थी। इससे वो परेशान हो गए थे।

ड्रिप में बेहोशी की दवा मिलाई थी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मंगल ने बताया कि उन्होंने बेटी से परेशान होकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके लिए रिश्ते के भांजे संजय से बात की। वह खेरागढ़ में क्लीनिक चलाता है। संजय ने बेटी को अपने पास बुलाया। मिथलेश कुछ दिन से अपनी तबियत खराब बता रही थी। इस पर वो उसे कोरोना का इलाज कराने के बहाने संजय के पास ले आए। संजय के पास छोड़कर गांव चले गए। संजय ने काम होने की बात कही थी। पुलिस अब संजय और उसके एक साथी की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed