{"_id":"66430277fc1dc5220b0ae3ac","slug":"major-fire-breaks-out-in-clothes-showroom-loss-worth-lakhs-2024-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
Tue, 14 May 2024 09:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 May 2024 09:28 PM IST
सार
कमला नगर के मुख्य बाजार में स्थित कपड़ा शोरूम में आग लग गई। आग में करीब 35 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कपड़ा शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कमला नगर में मंगलवार को रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें और धुआं उठता देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और बैंक कर्मचारी शटर गिराकर सड़क पर आ गए। पुलिस ने दोनों तरफ से वाहनों काे रोक दिया। फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने 30 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।
कमला नगर के ई-ब्लाॅक निवासी संजय वर्मा ने बताया कि उनका कमला नगर के मुख्य बाजार में कैनरा बैंक के पास शोरूम है। मंगलवार सुबह 9:50 मिनट पर शोरूम पहुंचे। अंदर जाने पर शोरूम के पीछे गोदाम से धुआं उठता हुआ देखा तो बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। बेटे अनुभव बुलाया। शोरूम में आगे रखे कपड़े निकालने के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ ही देर में लपटें उठने लगीं। मीटर में आग लगते ही तेज धमाके होने लगे। आसपास की दुकानों के बोर्ड भी जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वह टीम के साथ 15 मिनट में मौके पर पहुंच गए। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Trending Videos
शटर गिराकर सड़क पर आए दुकानदार और बैंक कर्मचारी
बाजार में शोरूम से से आग की लपटों के साथ धुंआ भी उठ रहा था। जो आसपास की दुकानों और बैंक के अंदर चला गया। जिससे बैंक कर्मचारी व अन्य लोगों को दम घुटने लगा। बैंक कर्मचारी और दुकानदार शटर गिराकर सड़क पर आ गए। तेज धमकों की की आवाज सुनकर सभी दहशत में आ गए।
सड़क पर आधा घंटे तक आवागमन बंद रहा
आग लगने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर दोनों तरफ से लोगों का आना जाना बंद कर दिया। जिससे सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। जल्दी जाने वाले लोगों को 1 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा।