फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major accident in Etah: Roof collapsed while playing five children buried admitted to hospital

एटा में बड़ा हादसा: मकान की गिर गई छत, मलबे में दबे पांच बच्चे...अस्पताल में कराए गए भर्ती; दो की हालत गंभीर

Thu, 26 Sep 2024 08:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 08:42 PM IST
सार

एटा के जलेसर में छत पर पांच बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान छत गिर गई। मलबे में पांच बच्चे दब गए। पांचों बच्चों को तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है

विज्ञापन
Major accident in Etah: Roof collapsed while playing five children buried admitted to hospital
अवागढ़ अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना जलेसर क्षेत्र में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया है कि गांव रुद्रपुर में छत पर खेल रहे पांच बच्चे छत गिरने से मलबे में दब गए। बताया गया है कि छत के गिरते ही तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। तत्काल ही सभी को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया। यहां दो की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन





गांव के शंकर लाल ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे गांव के तोडीराम राजपूत पुत्र श्रीपाल के मकान की छत पर विकास पुत्र कोमल सिंह उम्र 10 वर्ष, विष्णु पुत्र रामवीर उम्र 12 वर्ष, नीरज पुत्र रामवीर सिंह उम्र 13 वर्ष, नितेश पुत्र शंकर लाल उम्र 8 वर्ष और पंकज पुत्र मोकम सिंह उम्र 10 वर्ष छत पर खेल रहे थे। उसी दौरान छत गिर गई। मकान की छत गिरते ही आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। मुश्किल से पांचों बच्चों को छत के मलबे से निकाला गया।
विज्ञापन


आनन-फानन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने निलेश पुत्र शंकर लाल और पंकज पुत्र मोकम सिंह की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीम विपिन कुमार मोरल ने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद घायल बच्चों को देखने के लिए अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
मुश्किल से पांचों बच्चों को छत के मलबे से निकाला गया। आनन-फानन में बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed