फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   majdoor

अलीगढ़, बरेली जिलों से बसों से लाए गए प्रवासी

Tue, 12 May 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
majdoor
कासगंज में बरेली व अलीगढ़ से बस से पहुंच प्रवासी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गुजरात राज्य से आने वाले प्रवासी श्रमिकों का सिलसिला लगातार बना हुआ है। 5 स्पेशल ट्रेनों से यह श्रमिक जिले में आ चुके हैं। मंगलवार को अलीगढ़ और बरेली की ओर से 25 बसों से प्रवासी मजदूर जिले में लाए गए। उन्हें घर पहुंचाने का इतंजाम प्रशासन ने किया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिले में प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। अलीगढ़ में श्रमिक स्पेशल ट्रेन मंगलवार सुबह पहुंची। जिले के मजदूरों को अलीगढ़ के प्रशासन ने बसों के माध्यम से यहां भिजवाया। सभी मजदूरों को रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक शारदा देवी जौहरी डिग्री कॉलेज में लाया गया।
विज्ञापन

इन मजदूरों को सूचीबद्ध करके उनके गांव व आस पास के इलाकों तक जिला प्रशासन ने पहुंचाने की व्यवस्था की। मजदूरों को खाने पीने का सामान उपलब्ध कराया गया। एक के बाद एक लगातार बसों के आने का सिलसिला विधिवत चलता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें व्यवस्थाओं में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज और आएगी एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन
कासगंज स्टेशन पर बुधवार को एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंचेगी। इसकी सूचना प्रशासन को मिल चुकी है। प्रशासन ट्रेन के आगमन की सूचना के बाद से फिर से तैयारियों में जुट गया है। राज्य के विभिन्न जनपदों के प्रवासी इस ट्रेन के माध्यम से पहुंचेंगे। जिन्हें उनके गृह जनपद तक बसों से भेजा जाएगा।

वर्जन- -
अलीगढ़ और बरेली में स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से प्रवासी मजदूर पहुंचे हैं। जिन्हें उनके घरों तक प्रशासन ने भिजवाने की व्यवस्था की है। सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है और मजदूरों को खान पान का सामान भी उपलब्ध कराया गया है।- ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed