{"_id":"63960eb258583807c245d300","slug":"mainpuri-woman-gang-raped-after-entering-her-house-mainpuri-news-agr556465599","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने गांव के ही रहने वाले पिता-पुत्र पर आरोप लगाए हैं। कहा है कि उसकी पिटाई भी की गई, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रविवार की सुबह घर में झाडू़ लगा रही थी। आरोप है कि तभी गांव की रहने वाली एक महिला पति व पुत्र के साथ घर में घुस आई, आते ही गाली-गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया।
आरोप है कि आरोपी महिला बाहर से कुंडी बंद कर उसे सबक सिखाने की बात कहकर वहां से चली गई, इसके बाद पिता-पुत्र ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर दूसरे घर में सो रहे पति, सास ससुर आ गए, तब आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दबाव बनाने के लिए महिला लगा रही आरोप
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला के परिजन के खिलाफ छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज है, उक्त मामले में दबाव बनाए जाने को लेकर इस तरह की शिकायत करते हुए पिता-पुत्र पर आरोप लगाए जा रहे हैं। तहरीर मिली है, उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।