फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Winter broke the record of three years, mercury reached 5.2 degree

मैनपुरी: सर्दी ने तोड़ा तीन साल का रिकार्ड, 5.2 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 26 Dec 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Winter broke the record of three years, mercury reached 5.2 degree
जिले में सर्दी और कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सोमवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इसके साथ बीते तीन सालों का रिकॉर्ड भी सर्दी ने तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से लोग ठिठुरते रहे। सुबह चारों तरफ घना कोहरा छाया रहा, जो दोपहर एक बजे के बाद साफ हो सका। धूप न निकलने से सर्द हवाएं लोगों को बेहाल करती रहीं।
विज्ञापन

सुबह से ही जिले भर में घना कोहरा छाए रहने के साथ सर्दी ने अपना कहर बरपाया। शीतलहर चलने के कारण न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके चलते लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। दोपहर तक घना कोहरा छाए रहने के कारण सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुए। कोहरे के चलते दोपहर तक सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। इससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित मौसम केंद्र पर रिकॉर्ड डाटा के अनुसार सुबह आठ बजे मौसम सबसे अधिक ठंडा रहा। इस समय तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूरे दिन सर्दी लोगों को बेहाल करती रही। बीते सालों के तापमान पर अगर नजर डालें तो सर्दी ने तीन सालों का रिकार्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले 2019 में 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं 2020 में न्यूनतम तापमान सात डिग्री ओर 2021 में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर लोग अलाव के सहारे सर्दी से बचने का प्रयास करते रहे। वहीं स्कूल जाने के लिए निकले बच्चे और लोग सड़कों पर कंपकंपाते नजर आए। दिन भर सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शाम होते ही एक बार फिर सर्दी बढ़ने से लोग जल्द से जल्द घर पहुंचने के प्रयास में रहे।
आलू की फसल पर छाया संकट
सर्दी बढ़ने के साथ ही आलू की फसल पर भी खतरा मंडराने लगा है। जिले में 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों ने आलू की बुवाई की है। सर्दी अधिक होने से आलू में झुलसा ओर ब्लाइट रोग आने की आशंका बढ़ गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
लगातार उद्यान विभाग भी आलू की फसल पर नजर बनाए है। वहीं गेहूं की फसल के लिहाज से मौसम बेहतर है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए मौसम लाभकारी साबित होगा।
अभी और सताएगी सर्दी
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार मैनपुरी के लोगों को अभी सर्दी और सताएगी। दरअसल पूर्वानुमान के अनुसार कोहरा पड़ने के साथ ही आगामी दो दिनों में तापमान में गिरावट बनी रहने की आशंका जताई गई है। ऐसे में सर्दी से फिलहाल लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 2019 में 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। ऐसे में सर्दी ने बीते तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आगे सर्दी और भी बढ़ सकती है।
-नरेंद्र वर्मा, मौसम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed