फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Viral Fever News: Five patients died of fever in mainpuri

मैनपुरी: बुखार से भाजपा नेता की पत्नी सहित पांच मरीजों की मौत, अजीतगंज में 100 से अधिक बीमार

Thu, 14 Oct 2021 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Oct 2021 05:14 PM IST
सार

मैनपुरी जिले में बुखार और डेंगू का प्रकोप थमा नहीं है। गुरुवार को बुखार ने पांच मरीजों की जान ले ली। इनमें तीन मरीजों का उपचार आगरा के निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा था। उधर, अजीतगंज में घर-घर चारपाई बिछी है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। 

विज्ञापन
Mainpuri Viral Fever News: Five patients died of fever in mainpuri
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या एक बार फिर से बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में बुखार से पीड़ित नौ माह की बच्ची और भाजपा नेता की पत्नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 66 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

 
शहर के मोहल्ला पुरानी बस्ती देवपुरा निवासी सुघर सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अंशुल को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने गुरुवार की सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


नगर पालिका के गांव संसारपुर निवासी संजीव कुमार की नौ माह की पुत्री रूचि को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन निजी डॉक्टर से उसका उपचार करा रहे थे। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता की पत्नी की मौत
शहर के कुरावली रोड निवासी भाजपा नेता नारम सिंह की पत्नी गीता देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका आगरा में निजी डॉक्टर करे यहां उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

जागीर विकास खंड के गांव अजीतगंज निवासी रमाकांत के 11 वर्षीय पुत्र आशू को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। आगरा के निजी डॉक्टर के यहां उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार को उसकी भी मौत हो गई। 

कस्बा घिरोर के करहल रोड स्थित एसएसडी कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन यादव के 75 वर्षीय पिता हरी सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। वह आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

डेंगू के 26 मरीज मिले 
जिला अस्पताल में गुरुवार को 66 बुखार पीड़ितों की डेंगू जांच कराई गई। जांच के दौरान 26 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। इनमें से 20 मरीजों का जिला अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। 

अजीतगंज में 100 से अधिक लोग बीमार 
अजीतगंज गांव में बुखार से पीड़ित 11 वर्षीय बालक आशू पुत्र रमाकांत की मौत के बाद गांव के लोग भयभीत हैं। गांव में बुखार से यह पांचवीं मौत है। गांव में 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार से पीड़ित मरीजों के परिजन भयभीत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed