{"_id":"639227bd4e901c682278958b","slug":"mainpuri-vigilance-everywhere-from-the-place-of-counting-mainpuri-news-agr556159263","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: मतगणना स्थल से लेकर हर जगह चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: मतगणना स्थल से लेकर हर जगह चौकसी
विज्ञापन
मैनपुरी/कुसमरा। लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए मतगणना स्थल से लेकर जिले भर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने चौकसी बरती। मतगणना स्थल पर अर्ध सैनिक बलों के साथ ही पुलिस और पीएसी तैनात रही। परिणाम घोषित होने के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने पैदल मार्च भी किया।
लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन पहले से ही सक्रिय था। मतदान के दिन पुलिस, पीएसी के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवान मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए थे। मतगणना के दिन मतगणना स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ ही पीएसी के जवानों को दी गई। सुरक्षा के लिहाज से और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मतगणना स्थल पर और नो मैन जोन में तैनात रहे।
मतगणना परिणाम घोषित होने के बाद कुसमरा में पुलिस ने पैदल मार्च किया। लोगों को एक जगह एकत्रित नहीं होने की हिदायत दी गई। बेवजह नारेबाजी नहीं करने, एक दूसरे पर टीका टिप्पणी करने, शांति व्यवस्था भंग करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।